भारत में दिल के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 11:06

भारत में दिल के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

1. ऑलिव ऑयल
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है ऑलिव ऑयल। इसके साथ ही इसमें हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है, जो हार्ट प्रॉब्लम की सबसे बड़ी वजह होता है।

2. कैनोला औयल
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा है या फिर आप पहले से ही हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, तब तो आपको खासतौर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कैनोला ऑयल में मौजूद फैट सिरम बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जिससे हार्ट अपना काम सही तरीके से कर पाता है। लेकिन ध्यान रहे, इस ऑयल के ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल भी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

3. सनफ्लॉवर ऑयल
सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई होता है, जो हार्ट के लिए हेल्दी होता है। सूरजमुखी का तेल हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है।

4. तिल का तेल
तिल का तेल भी हेल्दी हार्ट के लिए बेस्ट होता है। ज्यादातर लोग इस तेल का खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। ये स्वाद में भी अच्छा होता है। मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड से भरपूर यह तेल अपने हाई स्मोक प्वाइंट के लिए जाना जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info